Breaking News
Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कृत्रिम हाथ-पैर मापन शिविर का लाभ धमतरी व कांकेर के दिव्यांगों को मिला

15 दिवस के अंतराल पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे

धमतरी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार छह अप्रैल को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी ) कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा कृत्रिम हाथ, पैर मापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में धमतरी, पड़ोसी जिला कांकेर सहित नगरीय निकायों, दूरस्थ क्षेत्रों मगरलोड , नगरी के दिव्यांगजनों ने भाग लिया। 

शिविर में वर्कशाप मैनेजर कार्यालय माना कैंप से आए तकनीकी विशेषज्ञ डा शरद तिवारी, विश्वास कुमार व उनकी टीम के द्वारा दिव्यांगजनों के कटे व विकृत हाथ, पैर का मापन किया गया। जिला समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अखिलेश्वर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मापन पश्चात 15 दिवस के अंतराल पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया रायपुर स्थित वर्कशाप में होती है, लेकिन धमतरी में शिविर लगने से हितग्राहियों को रायपुर जाने की आवश्यकता नही पड़ी। शिविर में नगर निगम धमतरी के आठ , कुरूद के चार, मगरलोड के छह , नगरी के आठ , कांकेर के दो दिव्यांग हितग्राहियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने शिविर का अवलोकन कर कृत्रिम अंग बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं पात्र दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी व श्रवण यंत्र का वितरण भी किया गया।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 109

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *