Breaking News
Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व धर्मपत्नी कौशल्या साय बने गजपति महाराजा

ओडिशा के पुरोहितों ने निभाई परंपरागत रस्म
27 जून को रथ यात्रा में होंगे शामिल

जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में पारंपरिक गजपति महाराजा की भूमिका सौंपी गई। यह धार्मिक सम्मान उन्हें ओडिशा से आमंत्रित विशेष पुरोहितों की उपस्थिति में विधिवत रस्मों के साथ प्रदान किया गया।
संबलपुर (ओडिशा) से पधारे पुरोहितों ने मुख्यमंत्री निवास (बगिया) पहुँचकर संपूर्ण परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना एवं गजपति अनुष्ठान संपन्न कराए। पुरी धाम की परंपरा के अनुरूप यह आयोजन हुआ, जिसमें गजपति महाराजा रथ यात्रा के मुख्य संरक्षक होते हैं। मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से सभी अनुष्ठानों में भाग लिया।
27 जून को निकलेगी भव्य रथ यात्रा
दोकड़ा में 27 जून को भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। सुसज्जित रथों पर विराजमान देव विग्रहों का नगर भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु रथ खींचने की दिव्य परंपरा में भाग लेंगे।
ओडिशा से आईं प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियाँ, भक्ति संगीत, वाद्य यंत्रों की ध्वनि और भव्य झांकियों के साथ रथ यात्रा एक सांस्कृतिक महोत्सव का रूप लेगी। इस आयोजन के साथ विशाल मेला भी आयोजित होगा, जिसमें मनोरंजन, झूले, पारंपरिक व्यंजन, स्थानीय शिल्प एवं सांस्कृतिक स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।
विशाल रथ निर्माण अंतिम चरण में
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, दोकड़ा द्वारा परंपरागत पुरी धाम शैली में विशाल रथ का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय कारीगरों के साथ-साथ ओडिशा के अनुभवी रथ शिल्पियों की देखरेख में यह कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। श्री जगन्नाथ मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं धर्मप्रेमियों से रथ यात्रा में सहभागी बनने की अपील की है। यह आयोजन न केवल आस्था एवं भक्ति का पर्व है, बल्कि छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा की साझी सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत प्रतीक भी है।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 251

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *