धमतरी, प्रदेश के कृषि एवं आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने जिले के नगरी विकासखंड सांकरा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मसानडबरा का दौरा किया, जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए बनाई जा रही छत्तीसगढ़ की पहली जनमन आवास कॉलोनी का निरीक्षण किया।

मंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभान्वितों की संतृप्ति की जानकारी ली, निर्देशित किया कि कमार जनजाति के लोगों को आजीविका उन्नयन गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें, आजीविका के विकास के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियो कों दिए.कमार समुदायिक भवन, देवगुड़ी निर्माण, तथा मसानडबरा में कमार जनजाति हेतु प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 3,528