जल-जंगल-जमीन से होंगे वाकिफ
धमतरी। राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत 16 फरवरी को धमतरी पहुंचे। यहां धमतरी के गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों ने इनका स्वागत किया।
किसान नेता राकेश टिकैत ने धमतरी प्रवास के दौरान कहा कि बस्तर व सुकमा क्षेत्र में वह किसानों का दर्द सुनने जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में जल, जंगल व जमीन से वाकिफ होंगे।बस्तर में किसानों की क्या स्थिति है और किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं इन सब पर बारीकी से चर्चा करेंगे। जल, जंगल व जमीन छोड़कर शहर आने वाले किसान व मजदूरों के लिए शहर में क्या व्यवस्था होती है, इसे जानेंगे। बस्तर में जंगल काटे जा रहे हैं। अवैध खनन किया जा रहा है, इससे जंगल व पानी को भारी नुकसान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों के धान फसल को उचित दाम नहीं मिल रहा है, ऐसे विभिन्न मुद्दों पर वे बस्तर क्षेत्र में किसानों से चर्चा करेंगे।
📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 72
