घायलों को पहुंचाया गया उपचार के लिए, अर्जुनी के पास की घटना
धमतरी । मंगलवार को दोपहर ऋतुराज ट्रेव्हल्स की बस नगर पंचायत भखारा से यात्री भरकर धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी ग्राम पंचायत अर्जुनी के पास बस का स्टेयिरंग अचानक फेल हो गई। वाहन चालक बस को रोकने प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर अर्जुनी चौक के पास निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से खिड़कियों की ओर से किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों से अर्जुनी पुलिस को दी गई। साथ ही संजीवनी 108 को जानकारी दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को पुलिस वाहन व एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। घायलों को उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बस के चालक ने बताया कि बस के स्टेयरिंग फेल होने की वजह से बस पलट गई। वाहन की रफ्तार कम होने की वजह से बस धीमी गति से पलटी है इसलिए यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। बस में कुल 12 यात्री सवार थे, जिसमें से आठ यात्रियों को चोटें आई है। यह घटना करीब साढ़े तीन व चार बजे की है। उल्लेखनीय है कि भखारा-रायपुर रोड में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है इसलिए प्रभावित हो गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने और बस को क्रेन से उठाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त हो गया।
📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 72


