सरपंच समेत 11 लोगों ने मिलकर की चरवाहे की हत्या

ग्राम सरसोपुरी की घटना, अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम ने किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

धमतरी। चरवाहे की हत्या करने वाले सरपंच समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पैरावट जलाने की बात को लेकर हुई है हत्या।  

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च को प्रार्थी भुनेश्वर यादव ग्राम सरसोंपुरी निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इनका भाई खिलेश्वर यादव गांव का मवेशी चराने का काम करता था। 17 मार्च को सुबह करीबन चार बजे ग्राम पुरी के खेत में रखे धान के पैरा को जला देने की बात पर गांव के सरपंच रिंकु सेन उर्फ पोषण सेन, तारेन्द्र यादव व अन्य कुछ लोगों ने खिलेश्वर यादव की दोपहर करीबन 12.30 बजे सभी ने लाठी एवं डंडे से जान से मारने के उदेश्य से एक राय होकर मारपीट किया। जिससे खिलेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गांव से 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लेकर आये थे। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राईवेट एम्बुलेंस से रायपुर ले जा रहे थे कि ग्राम सम्बलपुर के पास शाम करीबन शाम छह बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। इधर पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सरपंच रिंकू सेन उर्फ पोषण सेन, तारेन्द्र यादव, रवीन्द्र यादव, सुभाष कुमार यादव, कामता यादव, विनोद कुमार यादव, हर्ष कुमार ध्रुव, हीरामण यादव, एमन कुमार नागवंशी, ज्ञानदास साहू, त्रिलोचन ध्रुव ने घटना को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ  धारा 302,147, 148, 149 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक गगन वाजपेई, सायबर प्रभारी उनि.नरेश बंजारे, अर्जुनी थाना से उनि.सूखेन नायक,सउनि. राजेंद्र सोरी, अमित सिंह, प्रआर. विजय पति,सायबर से प्रआर.देवेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक कमल जोशी, युवराज ठाकुर,कृष्ण कन्हैया पाटिल,आनंद कटकवार, विकास द्विवेदी, वीरेंद्र सोनकर,अर्जुनी से आर.खेमु हिरवानी,नागेंद्र सिंह,धर्मेंद्र बघेल, कांतु ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Button