Breaking News
Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लक्ष्य प्राप्त करने विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें : केएल चरयाणी

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी का निरीक्षण

धमतरी। जिला विधिक प्राधिकरण धमतरी के द्वारा शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के कानूनी अधिकारों व प्रावधानों की जानकारी दी गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएल चरयाणी तथा रश्मि चरयाणी के द्वारा शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय का अवलोकन कर बच्चों से मुलाकात किए।  जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएल चरयाणी ने विद्यालय के क्लास रूम, लाइब्रेरी एवं प्रोजेक्टर रूम का निरीक्षण किया। उनको पढ़ाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाई गई ड्राइंग, पेंटिंग एवं ग्रीटिंग कार्ड का भी अवलोकन किया। बच्चों के रचनात्मक कार्यों से प्रभावित होकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ने कहा कि अच्छे से पढ़ाई करें। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करें। लगन व मेहनत से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। स्मार्टली कड़ी मेहनत भी करें । पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों जैसे खेल, ड्राइंग, पेंटिंग, सांस्कृतिक क्रियाकलाप इत्यादि में भी सक्रिय रहें। ग्रीष्मकालीन अवकाश में कम्प्यूटर व सिलाई जैसे कौशल को भी सीखें ताकि उनमें बहुमुखी प्रतिभा का विकाश हो सके।  बच्चों को संबोधित करते हुए रश्मि चरयाणी ने कैरियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कहीं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के  उपसंचालक अखिलेश्वर तिवारी, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण, अधीक्षिका शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 71

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *