Breaking News
Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चार जिलों के बदले कलेक्टर, धमतरी के नए सीईओ होंगी रोक्तिमा यादव

 

पदुम सिंह एल्मा बने बेमेतरा कलेक्टर

धमतरी। छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेशानुसार प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारी और एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के प्रभार बदले और ट्रांसफर हुए है। जिनमें चार जिलों के कलेक्टर बदले हैं। वहीं धमतरी जिले के जिला पंचायत सीईओ प्रियंका ऋषि महोबिया का ट्रांसफर गौरेला-पेड्रा-मरवाही कलेक्टर के रूप में हुआ है।

वहीं जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस रोक्तिमा यादव को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धमतरी बनाया गया है। जबकि रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को अस्थायी तौर पर संयुक्त सचिव, कृषि विभाग तथा प्रबंध संचालक छग राज्य मंडी बोर्ड एवं प्रभारी अधिकारी युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी पदुम सिंह एल्मा को प्रबंध संचालक छग राज्य मंडी बोर्ड को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक बेमेतरा जिले के कलेक्टर बनाया गया है। बेमेतरा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला को हटाकर संयुक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग दिया गया है। 

जांजगीर-चांपा के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर रायगढ़ बनाया गया है। इसी तरह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर-चांपा कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा अपर कलेक्टर कोरिया रीता यादव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 83

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *