Breaking News
Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hello Word अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना दुगली का आकस्मिक निरीक्षण


एसपी ने किया थाना दुगली का आकस्मिक निरीक्षण, थाना प्रभारी को नोटिस जारी
लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और शिष्ट व्यवहार के दिए निर्देश

धमतरी, 3 मई 2025। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने शुक्रवार को थाना दुगली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, दस्तावेज़ों के रखरखाव और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर सख्त निर्देश दिए।

एसपी सूरज सिंह परिहार दुगली थाना का निरीक्षण करते हुए।

निरीक्षण में थाना भवन, परिसर, मालखाना, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष, रोजनामचा और विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई। साथ ही फरियादियों के साथ शिष्ट व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई।

एसपी श्री परिहार ने लंबित अपराध, मर्ग, शिकायतें और प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और सभी विवेचकों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। केस डायरी के नियमित अध्ययन और अपराध नियंत्रण हेतु टीम को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया।

वारंट अदम तामील की पुष्टि न करने पर थाना प्रभारी सउनि प्रकाश नाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

एसपी ने बीट सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने, जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 86

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *